फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फैक्ट्री से तांबा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत गांव झोलन माजरा में एक प्रवासी मजदूरी को तांबा चोरी के आरोपी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव मदारपुर, सिवान बिहार के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गौरव ठाकुर निवासी माजरा झोला तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि वह अपने गांव में ही एक फैक्ट्री का संचालक है। उनकी फैक्ट्री से कुछ समय से तांबा गायब हो रहा था। उन्होंने चौकीदारों को ध्यान रखने को कहा था। बीती 28 सितंबर को चौकीदार ने उसे बताया कि 27 सितंबर की रात को उनकी फैक्ट्री का कर्मचारी अंकित कुमार एक बड़ा डिब्बा लेकर गेट पर आया था। अंकित ने उसे बताया कि डिब्बा ट्रक में लोड करना है। इसके बाद वह ट्रक की तरफ चला गया, लेकिन उसने वह डिब्बा ट्रक में लोड नहीं किया। फैक्ट्री की सीसीटीवी फुटेज देखी तो अंकित कुमार 27 सितंबर रात के समय फैक्ट्री में रखी तांबे की शीट को स्टोर से निकालकर काटता दिखाई दिया। शीट को उसने डिब्बे में डालकर पहले गेट के पास रखा, उसके बाद पेटी को स्कूटी पर लेकर चला गया। गौरव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 27 सितंबर रात को 11 बजे उसकी फैक्ट्री में तांबे की शीट की चोरी की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले में आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें