गगरेट (ऊना)। गगरेट के समीप ओयल गांव में वीरवार सुबह हाइड्रा के नीचे आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह मोहन दास 60 पुत्र राम रखा गांव नंगनोली अपने किसी निजी कार्य के चलते गांव ओयल में आया हुआ था। जब वह सड़क पर पैदल जा रहा था तो हाइड्रा (मशीनरी को उतारने और चढ़ाने में प्रयोग होने वाली मशीन) की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी गगरेट चारू शर्मा ने बताया कि हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।