चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर शाम के समय सरस्वती स्कूल के पास दो निजी बसों में आपस में टक्कर हो गई, जिससे बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों निजी बसें टाइम को लेकर बस स्टैंड चिंतपूर्णी से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई थीं, जिससे जब एक बस दूसरी बस से पास लेने लगी तो दोनों बसों की साइड एक दूसरे से टकरा गई। हालांकि, इस मामूली टक्कर में बस में बैठी किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं पहुंची हैं। लेकिन, ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों का चालान काटा है। मामले की पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने की है।