भरवाईं में पहाड़ी से टकराई पर्यटकों की कार
भरवाईं (ऊना)। निकटवर्ती गांव चलाली में भरवाईं-देहरा मार्ग पर रविवार देर रात करीब दो बजे धुंध की वजह से एक कार पहाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल हुए दोनों सवार कार में आगे बैठे थे। पुलिस सूचना के अनुसार रविवार देर रात तीन लोग जिसमें से एक व्यक्ति निवासी अमृतसर तरनतारन, राजस्थान के दो अन्य दोस्तों के साथ मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान रात दो बजे भारी धुंध की वजह से चलाली में उनकी गाड़ी की टक्कर सड़क के साथ पहाड़ी से हो गई। गनीमत रही किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई है। गाड़ी चालक विनय शर्मा के साथ दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं पुलिस थाना देहरा को हादसे की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है, गाड़ी के मालिक विनय शर्मा ने कोई भी पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया।