फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में एक ही रात में तीन दुर्घटनाएं, सात वाहन हुए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के तहत बुधवार देर शाम हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में वाहन में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। पहली दुर्घटना रात करीब नौ बजे गगरेट-ऊना मार्ग पर हुई। जिसमें एक ट्रैक्टर और एक कार की टक्कर के बाद खड़ी कार में जा टकराए। इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तीनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी घटना रात को दो बजे के करीब लोहरली गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में पशुओं की फीड भरी थी। इसके अलावा तीसरी दुर्घटना वीरवार सुबह करीब पांच बजे घटी। जिसमें एक पिकअप ने सड़क किनारे खड़े कैंटर को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार भी इस घटना का शिकार हुआ है। हादसे में पिकअप चालक और बाइक चालक दोनों को हल्की चोटें आई हैं। इस दुर्घटना में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने सड़क हादसे के मामलों की पुष्टि की है। बताया कि एक मामला पुलिस के पास नहीं आया है। डीएसपी ने बताया कि दो अन्य मामलों में पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें