स्वामी विवेकानंद की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को एक संदेश यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इकाई अध्यक्ष इशांत रायज़ादा ने बताया कि हर वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाती है। स्वामी विवेकानंद भारत के ऐसे संतों में से एक हैं जिन्होंने पूरे विश्व में भारत और भारतीयता का झंडा बुलंद करने का काम किया। जब भारत के गौरवशाली इतिहास को कुछ फर्जी इतिहासकारों, मुगलों और अंग्रेजों की ओर से दबाने का प्रयास कर भारत को सपेरों और गडरियों के देश की संज्ञा दी गई, ऐसे में उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन समूचे विश्व के सामने रखा। शिकागो धर्म संसद में उन्होंने पूरे विश्व के सामने भारत और हिंदू धर्म का डंका बजाया। इकाई मंत्री सूर्य शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को युवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। इस दौरान विभिन्न तरह के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई की ओर से रचनात्मक कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor