फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आकृति प्रथम

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में मौजूद ईको क्लब सदस्य व अन्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में ईको क्लब की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं ताकि विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ईको क्लब की समन्वयक डॉ. निधि शर्मा ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन और क्विज़ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो. नैना की ओर से किया गया। प्रो. रितिका ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आकृति, शिवानी देवी व रितिका, नारा लेखन में सुहानी शर्मा, भावना व रितिका और निबंध लेखन में रिया और कविता ने क्रमशः प्रथम, दूसरा स्थान अर्जित किया। निर्णायक मंडसल में में डॉ. मनोज कहोल, डॉ. लीना शर्मा, डॉ. प्रियंका व प्रो. अर्श सिंह राणा ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें