फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आकाश मोबाइल कैंटीन कल पहुंचेगी रायपुर मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वीरवार को सुबह साढ़े 9:30 से 10 बजे तक आकाश मोबाइल कैंटीन ऊना के तत्वावधान से ग्राम पंचायत रायपुर मैदान के प्रांगण में पहुंचेगी। इस मोबाइल कैंटीन में पूर्व सैनिक और उनके परिवार आवश्यक किराना सामग्री किफायती दरों पर प्राप्त कर सकेंगे। प्रबंधक आकाश कैंटीन ऊना कमांडर विजय कुमार (सेवानिवृत्त) ने बताया कि यह सुविधा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों (जिनके पास कैंटीन कार्ड हैं) की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जा रही है। बिल का भुगतान एटीएम कार्ड के माध्यम से ही होगा। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के चेयरमैन कैप्टन शक्ति चंद, वरिष्ठ वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा एवं लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा ने रायपुर मैदान और इर्द-गिर्द सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंच कर इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और कैंटीन स्टाफ के साथ पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें