फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुरियाला में युवक और डूहल भगवाला में युवती फंदे से लटके मिले

विज्ञापन
युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस जभ्च करती। संवाद - फोटो : उर्मिल बांध में पानी की उपलब्धता की जानकारी लेते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, कारण अभी स्पष्ट नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और युवती पेड़ से लगाए फंदे से लटके मिले हैं। पहले मामले में जिला मुख्यालय के साथ लगते कुरियाला स्थित जंगल में 27 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान रजत कुमार पुत्र अश्विनी कुमार निवासी कुरियाला के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रजत कुमार निवासी कुरियाला मंगलवार देर शाम अचानक घर से लापता हो गया था। रजत की परिजनों ने काफी तलाश की। देर रात तक खोज के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह रजत कुमार के चाचा घर के नजदीक बाबा सिद्ध चानो मंदिर के पास जंगल में पहुंचे। जहां रजत को पेड़ से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। दूसरा मामला थाना चिंतपूर्णी क़े तहत ग्राम पंचायत डूहल भगवाला में सामने आया। पपलेहड़ गांव में मानसी (16) पुत्री बुद्धा निवासी नेपाल का शव पेड़ पर लगाए फंदे से लटका मिला। लड़की के पिता पपलेहड़ में स्थित कत्थे की भट्ठी पर काम करते हैं। हालांकि, दोनों मामलों में अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं के क्या कारण रहे, इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें