फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूटी और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलग्रां में हादसा, पंजाब के संगरूर का निवासी था गुरजोत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते जलग्रां में वीरवार दोपहर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान गुरजोत शर्मा पुत्र विदेशी शर्मा, निवासी फगुआला, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजोत शर्मा अपने साथी मोहित शर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर ऊना से मैहतपुर की ओर जा रहा था। जलग्रां के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरजोत शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित शर्मा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें