फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खैर की लकड़ी के 36 मोछों के साथ एक युवक गिरफ्तार, दो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

शुरू की जांच, बाजार में लकड़ी की कीमत है दो लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट के जंगल से रात के अंधेरे में बहुमूल्य खैर के पेड़ों का कटान कर इसकी तस्करी करने का वन विभाग ने भंड़ाफोड़ किया है। वीरवार रात्रि करीब 11 बजे वन विभाग की टीम ने बड़ोह गांव के भट्ठियांवाला में खैर के पेड़ की लकड़ी लेकर जा रहे एक वाहन को पकड़ा है। तलाशी के दौरान वाहन से खैर के पेड़ के 36 मोछे बरामद हुए हैं। इनकी बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के पिछले कुछ दिन से शिकायतें मिल रही थीं कि गगरेट के जंगलों से रात के अंधेरे में बहुमूल्य खैर के पेड़ की लकड़ी को काटकर इसकी तस्करी की जा रही है। विभाग के पास जो सूचना पहुंची थी उसके अनुसार टीम ने तस्कर की भी शिनाख्त की थी। वीरवार रात्रि जब वन खंड अधिकारी अशोक कुमार, वन रक्षक पंकज शर्मा, वन रक्षक विक्रांत सिंह व वन रक्षक बलदेव कुमार ने भट्ठियांवाला के पास नाका लगाया हुआ था तो रात करीब ग्यारह बजे एक वाहन जंगल की ओर से आता दिखाई दिया। इसे चेकिंग के लिए रोका तो उसमें चालक के साथ दो लोग मौजूद थे, जो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग की टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें खैर के पेड़ की लकड़ी के 36 मोछे बरामद हुए। टीम ने जब वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अश्विनी कुमार निवासी भट्ठियांवाला बताया और भागे हुए व्यक्तियों में से एक का नाम सन्नी कुमार बताया। दूसरे का नाम चालक भी नहीं जानता था। जब उससे खैर की लकड़ी से संबंधित वैध कागजात मांगे तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। वन विभाग के कर्मियों ने लिखित शिकायत गगरेट पुलिस में करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें