फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वनखंडी में सीमेंट से लदा ट्राला पलटा

Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। होशियारपुर मुख्य मार्ग के वनखंडी में सीमेंट से लदा ट्राला सड़क पर पलट गया, जिसमें किसी तरह के जानी नुकसान से बचाव हो गया। वहीं, सीमेंट के बैग सड़क किनारे बिखर गए। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला होशियारपुर से ऊना की ओर से आ रहा बड़ा ट्राला गांव पंडोगा के वनखंडी स्थित पहाड़ी क्षेत्र में पलट गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में उतराई उतरते समय ट्राले के आगे अचानक कोई जंगली जानवर आ गया, जिस कारण उसे बचाते समय चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराते हुए सड़क पर पलट गया। हादसे के समय इस बात की गनीमत रही कि ट्राले के आगे व पीछे कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो हादसे के दौरान दूसरे वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। इस घटना में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें