फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म 6 और 8 के तहत कुल 19590 वोटर पहचान पत्र बनाए : महेंद्र पाल गुर्जर

Sat, 04 May 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने डाक विभाग के अधिकारियों से एपिक कार्ड वितरण का ब्यौरा लिया। उन्होंने वोटर पहचान पत्रों के वितरण कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। जिले में गत दिनों फॉर्म 6 और 8 के तहत कुल 19590 वोटर पहचान पत्र बनाए गए हैं। इनमें से अधिकतर का वितरण डाक विभाग के माध्यम से कराया जा चुका है। उन्होंने इसमें शेष कार्य को समयबद्ध करने तथा शत-प्रतिशत वितरण लक्ष्य पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा। इसके लिए डाक विभाग को एक नोडल अधिकारी तैनात कर कार्य को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जमा किए जा चुके 4243 लाइसेंसी हथियार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ऊना जिले में चुनावों के दृष्टिगत लाइसेंसी हथियार जमा करने के कार्य में आशातीत प्रगति पर जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पिछली बैठक में प्रस्तुत जिले के 60 प्रतिशत के आंकड़े से आगे बढ़कर इसमें करीब 85 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष जताया। जिले में गत दिनों में तेजी से काम करते हुए कुल 5122 लाइसेंसी हथियारों में से 4243 हथियार जमा किए जा चुके हैं, शेष को जमा करने के लिए कार्य जारी है। इनमें से कुछ शस्त्र लाइसेंसधारक छूट की श्रेणी में आते हैं, जबकि कुछ ऐसे मामले भी हैं, जिनमें लाइसेंसधारक जिले से बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें