ड्यूटी पर हार्ट अटैक से गई जान
आज घर पहुंचेगी जवान की पार्थिव देह
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना )। ऊना के चताड़ा गांव का जवान अरुणाचल में बलिदान हो गया है। वीरवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है। चताड़ा निवासी शाम लाल के बेटे हवलदार अरुण कुमार लक्की (36) करीब 16 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। अरुण कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना की सूचना उनके साथी जवानों को हमीरपुर में मिली, जिन्होंने चताड़ा आकर परिजनों को यह दुखद खबर दी। रक्षा बंधन पर हवलदार अरुण कुमार की पत्नी मायके गई हुई थीं। चताड़ा की पूर्व प्रधान मीना शर्मा ने बताया कि सेना की ओर से पार्थिव शरीर को गांव लाने की तैयारी की जा रही है।