फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खाई में गिरने से बाल-बाल बची निजी बस

Wed, 25 Jun 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अम्ब से सूरी की ओर जा रही निजी बस  खाई में गिरने से बाल-बाल बची। संवाद
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल अंब के तिमान पुल के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार अंब से सूरी की ओर जा रही निजी बस उस समय खाई में गिरने से बाल-बाल बची, जब सड़क पर मिट्टी और मलबा गिरा हुआ था। भारी कीचड़ के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में लगभग 10 से 15 सवारियां मौजूद थीं। किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर बार-बार ल्हासे गिर रहे हैं। जिससे सफर करना जोखिमभरा हो गया है। प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें