घटना में व्यक्ति हुआ लहुलूहान, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। लोअर अंदौरा में दराट से हमले में एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार रजिंदर कुमार पुत्र तरसे लाल निवासी लोअर अंदौरा ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात के लगभग साढ़े आठ बजे वह ट्रैक्टर का सामान लेकर अपने घर को आ रहा था। अपने गांव में एक दुकान के पीछे लडाई हो रही थी। वह बाइक रोककर वहां गया तो पाया कि तीन लोग झगड़ा कर रहे थे। जब वह उन्हें छुड़ाने गया तो उनमें से दो लोगों ने वहां पड़ी लोहे की रॉड और दराट से उसके सिर और कान पर वार कर उसे घायल कर दिया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद