फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पशुपालन और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में आई नई लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुंगल की सरला देवी बोलीं, अब अब दो गाएं पालूंगी
विज्ञापन

दूध खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से चहकी ग्रामीण महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्रस्तुत बजट की समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहना की है। जनता का कहना है कि इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और सभी वर्गों का ध्यान इसमें रखा गया है। तुंगल क्षेत्र के भरगांव के रहने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार कृष्ण ठाकुर ने बताया कि सेना में वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उन्होंने डेयरी फार्म शुरू किया है। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार के सत्ता में आने के बाद पशुपालन क्षेत्र में नई ऊर्जा देखने को मिली है। पहले किसान गाय और अन्य पशु पालन से दूर हो गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण किसान के घरों में पुराना माहौल और रौनक लौट आई है और हर घर में पशुपालन फिर से शुरू हुआ है। तुंगल क्षेत्र की ही सरला देवी ने कहा कि 61 रुपये प्रति किलो दूध का मूल्य मिलने से किसानों को लाभ होगा। पहले उनके पास एक गाय थी, अब वे दो गायें पालेंगी। सुंदरनगर क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक चमन लाल ने बताया कि दूध की खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने गाय और भैंस के दूध का क्रमशः 61 रुपये और 71 रुपये तय करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे दुकानें खुली रखने की नीति से व्यापारियों को लाभ होगा। सरकाघाट के एडवोकेट केके वर्मा ने इस बजट को हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि इसमें किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं सहित सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया है। सरकाघाट के प्रताप सिंह ने बताया कि इस बजट में वंचित और गरीब वर्गों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है और सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाया गया है। पशुपालकों, भेड़पालकों और अन्य वर्गों के लिए भी बजट में सराहनीय घोषणाएं की गई हैं। जोगिंद्रनगर के सुनील कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए कई घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें