फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डुमखर में बनेगा बहुउद्देश्यीय खेल मैदान, पांच लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहल
विज्ञापन

पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए डुमखर में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से एक बहुउद्देश्यीय खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इस मैदान में वॉलीबाल, थ्रो बॉल सहित अन्य खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पंचायत समिति की ओर से खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। खेल मैदान बनने से गांव के बच्चों और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण व अभ्यास का अवसर मिलेगा। जिससे वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। डुमखर में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, खंड विकास अधिकारी सुशील शर्मा, पंचायत निरीक्षक विजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार, मुच्छाली के पूर्व प्रधान जोगिंद्र देव आर्य, खरयालता के उप प्रधान मोनू कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोगों ने किया। निरीक्षण के दौरान खेल मैदान के लिए चिह्नित स्थान का जायजा लिया गया और इसके शीघ्र निर्माण की दिशा में कदम उठाने पर सहमति जताई गई। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा भी मौजूद रहे। उपस्थित साथियों ने उन्हें इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के आदेश दिए, ताकि कार्य को समयबद्ध ढंग से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें