नंगल में चलती बस में लगी आग।संवाद
नंगल (ऊना)। नंगल-भाखड़ा मुख्यमार्ग पर शुक्रवार को एक निजी बस में आग लग गई। चालक ने धुआं उठता देख तुरंत बस को रोक दिया। सवार सभी सवारियों को बस से उतरने की होड़ लग गई। राहत की बात यह रही कि यहां बस रुकी वहां काफी मात्रा में रेत पड़ा हुआ था। लोगों ने रेत फेंककर आग पर काबू पाया। इस दौरान बीबीएमबी का अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गया। लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की यह बस नंगल से माता नैना देवी जा रही थी। बस मालिक राम कुमार शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।