फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रसोल में कच्चे रास्ते की खस्ता हालत को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के पदाधिकारियों ने रास्ते के निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत हरी नगर की मुख्य सड़क से सोमेश्वर मंदिर रसोल और जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना के बने टैंक को जाने वाले कच्चे रास्ते की हालत खस्ता हो गई है। इसे लेकर राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राज महे ने क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बंगाणा के रसोल गांव में सोमेश्वर शक्ति पीठ मंदिर है जो काफी पुराना है। इस मंदिर में लोगाें का आना-जाना लगा रहता है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर तक कच्चे रास्ते का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में इस रास्ते की हालत खस्ता हो गई है। इसी मंदिर के साथ ही उठाऊ पेयजल योजना के तहत एक विशाल टैंक बना हुआ है। इससे हजारों लीटर पानी तहसील बंगाणा के कई गांवों को मिल रहा है। इस टैंक के लिए कोई भी रास्ता न होने कारण से टैंक की हालत खस्ता होती जा रही है। इतना ही नहीं इस टैंक के साथ बने करीब 45 हजार क्षमता के टैंक की छत गिर गई है और रास्ता न होने के कारण टैंक की रिपेयर का काम भी रुक गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें