फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नहर में कूदा व्यक्ति, कम पानी होने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। आंनदपुर साहिब के एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह हाइडल नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। नहर में पानी कम होने के कारण उसकी जान बच गई और नहर के सुरक्षा स्टाफ ने लोगों की मदद से व्यक्ति को नहर से बाहर निकालकर पुुलिस थाना नंगल पंहुचाया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान नरेश कुमार निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई और युवक ने अपनी चप्पलें श्री आंनदपुर साहिब हाइडल डैम के पुल पर खोली और पुल की सुरक्षा दीवार पर अपना मोबाइल रखा और देखते ही देखते नहर में कूद गया। उसको नहर में कूदते देख एक महिला ने शोर मचाया और डैम की सुरक्षा में जुटे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से व्यक्ति को नहर से बाहर निकाला। नंगल थाने के मुंशी गुरमेल सिंह ने बताया कि नरेश कुमार के परिजनों ने बताया कि बैंक के लेन-देन के कारण वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें