फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, हजारों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोल/ऊना। उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता तलमेहड़ा के गांव वही में भारी बारिश के चलते एक ग्रामीण का मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान अशोक कुमार उर्फ मोनू ने बताया कि मकान गिरने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश का असर मंगलवार सुबह देखने को मिला, जब गांव वही की निवासी सुदेश कुमारी पत्नी दीनू राम का मकान भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सुदेश कुमारी ने बताया कि मकान के पीछे खेत है, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था। दीवार की नींव में पानी भरने से वह कमजोर हो गई और मकान ढह गया। हादसे में हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें