संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। अंब उपमंडल के ज्वाल, धर्मसाल महंता और कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 150 श्रद्धालुओं ने वीरवार को गुरु रविदास से जुड़े तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। बसों और कारों से आई संगत ने नगर परिषद के ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर, तपोस्थली, चरणछोह खुरालगढ़ साहिब एवं चरणछोह गंगा का इतिहास जाना। धार्मिक जत्थे का नेतृत्व गुरु रविदास जोड़ मेला के चेयरमैन बलवंत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी ज्वाल के प्रधान नरेश कुमार और अंबेडकर सभा के प्रधान प्रवीन भाटिया ने किया। इस दौरान संतोषगढ़, खुरालगढ़ और अन्य धार्मिक स्थलों के प्रमुखों ने मुख्य पदाधिकारियों को सिरोपे देकर सम्मानित किया। बलवंत सिंह ने कहा कि गुरु रविदास के तीनों धार्मिक स्थल महत्वपूर्ण हैं।