फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़ूही नील खंड महादेव मंदिर पहुंचा पंजाब के श्रद्धालुओं का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। होशियारपुर से बाबा बालक नाथ के लिए निकले यात्रियों के जत्थे का बड़ूही नील खंड महादेव मंदिर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा कमेटी के प्रधान मुख्तयार सिंह ने बताया कि यात्रा करीब छह पहले आरंभ की थी। यात्रा ज्येष्ठ माह में हर वर्ष की जाती है। 100 के लगभग श्रद्धालु पैदल यात्रा में भाग लेते हैं। पैदल यात्रा वाया दौलतपुर चौक, गगरेट, लोहारली, चुरुड़ू होते हुए वीरवार शाम नीलकंठ मंदिर बड़ूही में पहुंची। शुक्रवार सुबह मोहन सिंह, संजीव कुमार, राज कुमार, अर्जुन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को नाश्ता करवाकर आगे की यात्रा के लिए प्रेम पूर्वक रवाना किया। उनका कहना है कि सभी श्रद्धालु बड़े ही प्रेम पूर्वक पौणाहारी के जयकारे लगाते हुए और शांति प्रिय तरीके से यात्रा में भाग लेते हैं। श्रद्धालुओं के खाने और पीने की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें