फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भैणी खड्ड में 1.15 करोड़ से बनेगा भव्य पंचायत घर

Thu, 19 Sep 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
भाहिणी खड्ड में निर्माणाधीन पंचायत घर भवन।संवाद
विज्ञापन
ऊना। हरोली खंड की भैणी खड्ड ग्राम पंचायत का अपना आलीशान भवन बनेगा। एक ही छत्त के नीचे पंचायतवासियों की सुविधाओं को देखते हुए तीन मंजिला भवन निर्मित किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पंचायत भवन की ओर से पहले चरण के कार्य को पूरा कर लिया गया है। अगले छह माह में भवन कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन निर्माण में कुल 1.15 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। पहले चरण में लगभग लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तीन मंजिला भवन निर्माण न केवल पंचायत प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधा के कक्ष उपलब्ध होंगे। यहां पंचायत भवन के ऊपर दो मंजिलों में विश्राम गृह, सीएससी यानी लोक मित्र केंद्र, टीए रूम, मीटिंग हाल और प्रधान व सचिव कक्ष जैसी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। फिलहाल कुल राशि के पहले टेंडर में पंचायत भवन के पहले चरण के कार्य को लगभग 45 लाख रुपये से तैयार किया जा रहा है।
-
ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को समय पर अमलीजामा पहनाने के लिए कृत संकल्प हैं। आने वाले दिनों में पंचायत भवन की छत्त के नीचे विभिन्न जनहित सुविधाएं मिलेंगी। इस दिशा में पंचायत भवन का पहले चरण का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्वनी सौंखला, प्रधान, ग्राम पंचायत भैणी खड्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें