फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शिमला में होगा भव्य आयोजन : भिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली नवंबर को ऊना से शिमला तक निकाली जाएगी बाइक रैली
विज्ञापन


राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री होंगे कार्यक्रमों में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश सदस्य सरदार दलजीत भिंडर ने बताया कि श्रद्धा के साथ सिंह सभा शिमला की ओर से गुरु तेग बहादुर, भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार तथा एसजीपीसी का सहयोग रहेगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 1 और 2 नवंबर को शिमला के रिज मैदान मॉल रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर के शांति और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 नवंबर को ऊना से नालागढ़ होते हुए शिमला तक एक उत्साही बाइक रैली निकाली जाएगी। भिंडर ने ऊना और सोलन जिले के युवाओं से इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। इच्छुक प्रतिभागी प्रदेश सिख मिशन के पदाधिकारियों कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह गोल्डी और जगतार सिंह से संपर्क कर सकते हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें