डॉ. राज बहादुर और पीजीआई की टीम करेगी इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट और ऊना जनहित मोर्चा के सौजन्य से 21 सितंबर रविवार को ऊना के निजी पैलेस में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर लोगों को देश के नामी चिकित्सकों के परामर्श और उपचार सेवाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। यह जानकारी सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा व हरि ओम गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में हड्डी रोग, आंख, त्वचा एवं नाक, गला, कान यानी ईएनटी विशेषज्ञ मरीजों को सेवाएं देंगे। कैंप में ऊना की शान डॉ. राज बहादुर एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष अपनी टीम सहित उपस्थित रहेंगे। वहीं, चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जीपी थामी स्किन स्पेशलिस्ट रोगियों की जांच करेंगे। पीजीआई के ईएनटी विभाग की प्रमुख डॉ जैबन्ती बक्शी अपनी टीम के साथ रोगियों का उपचार करेंगी। वहीं पीजीआई के आंखों के विशेषज्ञ विभाग के प्रमुख डॉक्टर पांडव अपनी टीम के साथ रोगियों को बेहतरीन उपचार व मशवरा देंगे। पंजीकरण का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा। -