फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: होली मेले में टेंट में लगी आग, 12 हजार का नुकसान

Fri, 06 Mar 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
:मैड़ी मेले में टैंट में लगी आग के बाद राख सामान । संवाद
विज्ञापन
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले में बुधवार दोपहर एक टेंट में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:35 बजे मंजी साहिब के समीप सेक्टर नंबर 2 में स्थित एक टेंट में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने टेंट को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वहां रखे सामान को नुकसान हुआ है। इस घटना में लगभग 12,000 रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मोर्चा संभाला और सतर्कता से आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की वजह से आग को अन्य टेंटों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे मेले में एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें