फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेंशनर्स से लिया जा रहा ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट पर 100 शुल्क

Thu, 30 Jul 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने और इसके लिए लोक मित्र केंद्रों पर 100 शुल्क लिए जाने को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कुलदीप दयाल, ऊना मंडल संयोजक राजीव वशिष्ट, पूर्व कर्मचारी नेता यशपाल रायजादा, किशन चंद ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, हरगोविंद, अजय पराशर, शिव मैहन, हरदीप ठाकुर, किशोरी लाल व शशिपाल ने प्रदेश सरकार पर पेंशनर्स और कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले ट्रेजरी कार्यालय में स्वयं जाकर बिना अतिरिक्त शुल्क के लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे ऑनलाइन कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन उनका लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स तक नहीं पहुंच रहा। उनका आरोप है कि वर्ष 2016 से 2022 तक के संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इनकैशमेंट जैसी देनदारियां अब भी लंबित हैं।

छात्राओं को जागरूक करतीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें