फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मटियाना में पांच करोड़ से होगा पुल का निर्माण

Wed, 26 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धनेत के वार्ड मटियाना के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से मटियाना वार्ड को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पुल निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पुल निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाई जा रही थी। अब धनराशि स्वीकृत होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। मटियाना वार्ड के बीच से लूणखरी खड्ड गुजरने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने पर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से इस मांग को मंजूरी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब पुल निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें