ऊना। थाना अंब के तहत अप्पर अंदौरा में एक व्यक्ति से एक पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सतनाम (50) निवासी अप्पर अंदौरा तहसील अंब जिला ऊना के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को थाना अंब की पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान अप्पर अंदौरा की प्रोफेसर कॉलोनी की तरफ से एक व्यक्ति अपने कंधे पर एक गत्ता पेटी को उठाकर जा रहा था। वह व्यक्ति सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। वह अंधेरे में सुनसान जगह की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर काबू कर पूछताछ की। उसके पास मौजूद पेटी की जांच करने पर उसमें 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद