फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर से बाइक लेकर निकला 10वीं का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के समीपवर्ती कोटला कलां गांव से एक 15 वर्षीय 10वीं का छात्र लापता होने का मामला सामने आया। घटना 28 अगस्त की शाम की है, जब राम कुमार सैनी का बेटा कार्तिक कुमार अचानक अपने घर से बिना बताए बाइक लेकर कहीं चला गया। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिवार की शिकायत पर थाना सदर ऊना में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायतकर्ता राम कुमार सैनी निवासी कोटला कलां ने बताया कि उनका बेटा दसवीं कक्षा का छात्र है और कल शाम से लापता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को कार्तिक कुमार या उसकी मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत थाना सदर ऊना या शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर 7018204599 व 8894836497 पर संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें