फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवबाड़ी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवबाड़ी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिवबाड़ी मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर एवं अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने इस मौके पर द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी में शिव लिंग के दर्शन कर मेले का खूब लुत्फ उठाया। मंदिर में सुबह से दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं। मेले में पंजाब से आए कई श्रद्धालुओं ने लंगर भंडारे का आयोजन किया। मेले के चलते निकटवर्ती गांवाें एवं स्थानों के लोगों की आने जाने की सहूलियत के लिए विशेष बसों का प्रबंध किया गया। शनिवार सुबह द्रोण शिव मंदिर मंदिर के पुजारियों एवं प्रबंधकाें द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के पश्चात मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में सैकड़ों दुकानों के साथ मनोरंजन के लिए झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे। क्षेत्र में बढ़ती हुई गर्मी के चलते मेला स्थल पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मेले में लगी दुकानाें पर सबसे ज्यादा घड़ों की बिक्री हुई। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हुए थेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें