फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होया की जे नचदी... से मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। सन राइज पब्लिक स्कूल सलोह में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। समारोह का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक मदन लाल ने किया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक जगदीश राम सहित हरमेश जसवाल और ब्रिज लाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दूसरी कक्षा के बच्चों ने ‘होया की जे नचदी बांह फड़ ली...पंजाबी गीत पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में एलकेजी के अनवी, ओजस, काव्या, सुकृति, दीपिका, पलक, शौर्य, नीतिका, पलक ठाकुर, अदीति जसवाल, दीपाली, दीपांशी, आशीष, यूकेजी से वंश, आदिल, अनुराग, कृष, आयना, नवनीत, प्रथम कक्षा से गुंजन, सिमरन, अंकुश, अंश, सुहानी, ममता, कार्तिक, परमजोत, आकाश, हिमांशु, सिमरन, हरीश, कर्णदीप, दूसरी कक्षा से रिया, दीक्षा, पलक, सेंज, वेगुम, लविश, महक, शोभित, कक्षा तीसरी से रोहित, दीशांत, कार्तिक, पायल, कक्षा चौथी से सुखवीर, मांशा, निसर्ग, पांचवीं से रिया, देवांश, जसमीन, कक्षा छठी से वनीता, पायल, छवि, सातवीं से अंकिता, आर्यन, गुरप्रीत, आठवीं से कंचन, राहुल, मनीशा और नौवीं कक्षा से राज, सोनिया और विशाल आदि शामिल रहे। नवोदय स्कूल में चयन के लिए हेमंत राय, दसवीं कक्षा में मेरिट सूचित में शामिल वर्षा, नेहा, शिवानी, रमनदीप व रोज को पुरस्कृत किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियां देेने वाले बच्चों में दसवीं कक्षा के राज रानी, मोनिका, मुस्कान, सोनिया, प्रियंका, अर्चना, विशाल, रोहित, अभिनव, दीपक, कर्ण, शुभम, अंकित आदि ने गिद्दा कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस मौके प्राचार्य राज कुमार, रेखा, मीनाक्षी, रजनी, रवि, नेहा, रणजीत, सीमा, मंजू, अनीता, सपना, शोभा, मीनाक्षी, रुमिका, गुरदीप व नैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें