फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब पुलिस ने दबोचा भगौड़ा अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह निवासी खडूर फिरोजपुर, पंजाब तीन मार्च 2002 को ट्रक लेकर मैड़ी आया हुआ था। मेेले से लौटते वक्त बलवीर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। 2008 के बाद बलवीर न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस कारण उसे भगौड़ा घोषित कर दिया गया। डीएसपी अंब मदन कौशल ने एसआई सन्नी गुलेरिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसमें एसआई सन्नी गुलेरिया, एचसी विजय कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार और होमगार्ड लवकेश कुमार ने संयुक्त अभियान के तहत बलवीर सिंह को फिरोजपुर से गिरफ्त में लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें