ऊना। हाल ही में मैहतपुर के पंजाब नेशनल बैंक में एक करोड़ 20 लाख के फर्जी चेक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की मोबाइल काल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे पुलिस को इस बात का कुछ सुराग मिल सके कि वास्तव में आरोपी किसके लिए काम करता है। हालांकि, अभी तक पुलिस को इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी सूचनाएं नहीं मिल पाई हैं। वहीं आरोपी से मिली सूचनाएं भी अभी अपर्याप्त ही बताई जा रही हैं। एसएचओ सदर थाना आरआर ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी व्यक्ति के मोबाइल नंबरों की काल डिटेल निकलवा रही है। जिससे उसके तमाम संपर्क सूत्रों का पता लगाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही पुलिस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।