फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल के नामी उद्योग में हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र के तहत नामी बिस्कुट उद्योग में वीरवार को सीटू के बैनर तले कंपनी के दर्जनों श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्हाेंने कंपनी के गेट पर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। सीटू के जिला सचिव गुरनाम सिंह एवं ओमपाल ने बताया कि उन्हाेंने इस बारे में पिछले शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन को नोटिस देकर सूचित कर दिया था। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं दे रहा है, न ही उन्हें बढ़ा हुआ एरियर मिल रहा है। श्रमिकों को पहचान पत्र, वेतन पर्ची, हाजिरी कार्ड भी नहीं दिए गए हैं। कंपनी में श्रमिक ों को मिलने वाली मूलभूल सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। श्रमिकों से जबरन ओवरटाइम लगवाया जा रहा है तथा बिना किसी कारण के श्रमिकाें को नौकरी से हटाया जा रहा है। यदि किसी श्रमिक को कंपनी में दुर्घटना से चोट लग जाए तो कंपनी प्रबंधन यह कह कर हाथ पीछे खींच लेता है कि वह कंपनी का श्रमिक नहीं है। प्रबंधन मनमाने ढंग से श्रमिकों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि जल्द उनकी मांगों को नहीं माना गया तो श्रमिक लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्हाेंने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया और कहा कि श्रम विभाग भी कंपनी प्रबंधन के प्रभाव में कार्य कर रहा है। इस मौके पर गुरमेल सिंह, सचिव चमन लाल, संयुक्त सचिव यशपाल राणा, कामरेड विजय शर्मा, बूटा राम, सुरेंद्र कुमार, मंगत राम जोशी, प्रकाश, नवीन, चमन लाल, संजीव पाठक, नरेंद्र फौजी, दीपक कुमार, संजय, सुभाष, चमन लाल, सुरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, दीपक कुमार, सतीश कुमार, गुरमेल सिंह, नरेंद्र कुमार, विनीत कुमार, मंगत राम, रीटा देवी, सरोज कुमारी, मंजू देवी, रणजीत सिंह, सुमन कुमारी, तृप्ता देवी, विमला देवी, छिंदो देवी, सुमन देवी सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे। इस संबंध में कंपनी महाप्रबंधक एनके शर्मा ने बताया कि जो अधिसूचना जारी होती है, उसी के मुताबिक सुविधाएं दे रहे हैं। जल्द हड़ताली कर्मियों के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें