फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय-समय पर हो अल्ट्रासांऊड क्लीनिकों का निरीक्षण

विज्ञापन
consult doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले के पंजीकृत सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यदि किसी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में गड़बड़ पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी नियमानुसार सख्त से कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जिला के सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का ऑनस्पॉट ऑडिट करना सुनिश्चित बनाएं तथा ऑनलाइन के साथ-साथ भौतिक तौर पर भी जांच करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी विशेषतौर पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित बनाने एवं ट्रैक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, बीडीओ राजकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें