फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत, एक दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब/ऊना। अंब थाना के तहत गांव कड्ड में जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि, हरोली के कड्ड में एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में ऊना अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मृतका की पहचान सरिता (25) निवासी कड्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला अंब के गांव कड्ड का है, जहां स्थानीय निवासी सरिता ने गत दिवस अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लुधियाना के निजी अस्पताल ले गए, जहां पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं दूसरा मामला हरोली पुलिस थाना के तहत कुठारबीत का है। यहां स्थानीय निवासी केसर सिंह (45) ने अज्ञात कारणों से मंगलवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को 108 रोगी वाहन हरोली कर्मियों ईएमटी विनोद और पायलट प्रदीप की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। केसर सिंह की हालत में पहले से सुधार आया है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है। पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जबकि, मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें