फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कर रहे ओछी राजनीति : सुमीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एचपीसीए कार्यकारिणी एवं रेलवे बोर्ड उत्तरी क्षेत्र के सदस्य सुमीत शर्मा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर पर से एक-एक कर मुकद्दमों का खारिज होना इस बात का प्रमाण है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में अपने राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर केस चलाने की ओछी राजनीति विगत साढ़े चार वर्षों से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर 2012 को जिस दिन से वर्तमान कांग्रेस सरकार वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में सत्तासीन हुई है, उसी दिन से भाजपा नेताओं पर झूठे मुकद्दमे, मानहानि और अन्य प्रकार की प्रताड़नाएं देने का काम इस शासन काल में किया जा रहा है। वीरभद्र सिंह ने अपने इस शासनकाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं पर प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दायर किए। साथ ही भाजपा से जुड़े विधायक और पंचायती राज संस्थाओं से जीते हुए प्रतिनिधियों की भी आवाज को झूठे मुकदमे दाखिल कर दबाने का प्रयास लगातार किया गया। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सांसद अनुराग ठाकुर पर एक वर्ष के भीतर ही करीब आधा दर्जन केस प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर दाखिल किए। इन में से चार ऐसे केस उच्च एवं उच्चतम न्यायालय ने तथ्यों के अभाव के चलते हुए खारिज कर दिए। वहीं, न्यायालयों ने इन खारिज केसों को राजनीतिक द्वेष से भरा हुआ पाया। इस अवसर पर राज पठानिया, लखबीर लक्खी, स्वराज, राजेश कौशल, हरजीत सिंह, खामोश जैतक, साहिल, संदीप, अभिनव, संदीप, नीतीश खन्ना, सुनीश डढवाल, दिलीप डोजी और विनय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें