हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा संचालित सब सेंटर चलेट में ट्रायल में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से संचालित सब सेंटर चलेट में सत्र 2025-26 के लिए ट्रायल में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें युवाओं ने दमखम दिखाया। एकेडमी के कोच सुनील शिकारा ने बताया कि नए सत्र के लिए सिर्फ चयनित खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । 40 लड़कों और 10 लड़कियों का ही चयन किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों का फिटनेस सेशन भी लिया गया। कोच सुनील शिकारा ने सांसद अनुराग ठाकुर और हिमाचल क्रिकेट संघ और ज़िला क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इनकी दूरदर्शी सोच के चलते आज क्षेत्र के बच्चे अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। सब सेंटर चलेट के पिछले दो साल में 10 से ज्यादा खिलाड़ी ज़िला स्तर पर खेल चुके हैं और इस सेंटर से लड़कियों भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं।