फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 871 उपभोक्ताओं ने रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

423 उपभोक्ताओं को तीन करोड़ 62 लाख सब्सिडी के अनुदान की राशि मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रहा है। यह पहल हिमाचल प्रदेश को पूर्णतः हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने जानकारी दी कि ऊना ज़िले में अब तक इस योजना के अंतर्गत 871 उपभोक्ताओं ने रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 465 प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जबकि 423 उपभोक्ताओं को कुल 3 करोड़ 62 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। इस योजना से उपभोक्ताओं को न केवल मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का लाभ हो रहा है, बल्कि बोर्ड को भी स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि मिल रही है। ऊना में सौर ऊर्जा की व्यापक संभावनाओं के कारण यहां से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदकों में निजी नौकरीपेशा, सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सबसे पहले [pmsuryaghar.gov.in](https://pmsuryaghar.gov.in) पर लॉगिन कर दिए गए निर्देशों का पालन करना होता है। पराशर ने बताया कि कांगड़ा ज़िले ने इस योजना में 955 रूफ टॉप प्लांट लगाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में प्रदेशभर में 187 पंजीकृत विक्रेताओं की सहायता से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं।
सब्सिडी प्रावधान
1 किलोवाट के लिए – 33,000 रुपये
2 किलोवाट के लिए – 66,000 रुपये

3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए – 85,800 रुपये

इसके अतिरिक्त बैंक भी सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता आसानी से अपने घर की छत पर सौर संयंत्र स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें