फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने जिला मुख्यालय में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंटक व एटक यूनियनों ने लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कामगारों ने विभिन्न बैनर, बोर्ड व झंडे लेकर ऊना शहर में रैली निकाली। रैली नगर परिषद पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डा तक व बस अड्डा से सचिवालय तक निकाली गई। इंटक के महासचिव जगतराम शर्मा व एटक के डिप्टी सेक्रेटरी कामरेड करनैल सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सुनील वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कामगारों ने मांग की कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक कम से कम 18 हजार वेतन दिया जाए, ठेकेदारी प्रथा व आउटसोर्सिस प्रणाली को खत्म किया जाए एवं समान काम का समान वेतन दिया जाए। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन वापस लिए जाए, सट्टा बाजार की नीति बंद की जाए और पेट्रोल व डीजल पर वेट खत्म किया जाए। कामगारों ने सभी मजदूरों को पेंशन देने और कांग्रेस द्वारा शुरू की गई पुरानी पेंशन नीति को लागू करने की सरकार से मांग की है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट में प्रस्तावित मजदूर व मालक विरोधी धाराओं को वापस लिया जाए और मनरेगा में कम से कम 120 दिन काम दिया जाए। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रक्षा, बिजली व रेलवे आदि का विनिवेश व निजीकरण न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को भविष्य निधि, ईएसआई, चिकित्सा, दुर्घटना, ग्रेच्युटी व पैंशन लाभ के दायरे में लाया जाए। वहीं, यूनियन का पंजीकरण सरल किया जाए व निर्माण मजदूरों को सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण सरल किया जाए। इस अवसर पर कामरेड त्रिलोक सिंह, नरेंद्र, चमन लाल, संतोष कुमार, गोल्डी, विजय कुमार, गणपति, मंगू व सुरेश ऐरी सहित भारी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें