फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, पीजीआई रेफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल के पंजोआ में सोमवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में घायल युवक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंजोआ निवासी सुनील कुमार सोमवार रात बीजापुर से बाइक पर अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सुनील बुरी तरह घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें