मांगों को लेकर भड़का डाक कर्मचारी संघ
ऊना। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ऊना मंडल के डाक कर्मियों ने मंगलवार को भोजन अवकाश के समय डाक घर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डाक कर्मचारी नेता एचएस गुलेरिया ने डाक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक घरों में कर्मचारियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। संघ ने डाक विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है। वहीं, डाक घरों में नई योजनाओं शुरू करने से पहले पूरा नेटवर्क मजबूत करने की मांग की है।