वार्षिक वेतन में 20 प्रतिशत की जाए वृद्धि
उद्योग के बाहर कामगारों ने की गेट मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के तहत बेक्टर्स फूड स्पेशलिस्ट कामगारों ने मंगलवार को एक गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसमें कामगारों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उद्योग के गेट पर की गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधान त्रिलोक सैनी ने कहा कि उद्योग प्रबंधन को कामगारों को वार्षिक वेेतन में बीस प्रतिशत वृद्धि करने की मांग उठाई। इसके अलावा कामगारों की भविष्य निधि में त्रुटियां दूर करने के लिए उद्योग प्रबंधन को अवगत करवाया गया। लेकिन, अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा, बलविंद्र सिंह, विनोद राणा, सुरेश कुमार, पवन कुमार, गौरव शर्मा, सचिव मोहित राणा, होशियार सिंह, कुलविंद्र सिंह, अनूप एवं नवीन शर्मा सहित अन्य कामगार मौजूद रहे।