फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली बिल जमा न करवाया तो बिना नोटिस कटेंगे 800 उपभोक्ताओं कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विद्युत उपमंंडल ऊना दो के तहत बिजली बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड ने चेतावनी दी है। सात अगस्त तक बिजली बिल जमा न कराने पर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर कनेक्शन कटेंगे। उपमंडल के अधीन करीब 800 उपभोक्ता अभी तक विद्युत बोर्ड के बिल राशि पर कुंडली मारे बैठे हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को विभाग ने सीधे शब्दों में सचेत किया है। इन उपभोक्ताओं ने जुलाई माह के बिल जमा नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल ऊना-दो के अधीन शहर के मलाहत रोड के समक्ष स्वीट शॉप क्षेत्र, कॉलेज, रक्कड़ कालॉनी, मलाहत, पीर निगाह मार्ग, बसोली, जलग्रां टब्बा आदि क्षेत्र पड़ते हैं। इनमें से 800 उपभोक्ताओं ने जुलाई माह में दिए गए बिजली बिलों को अभी तक कार्यालय में जमा नहीं कराया है। बाकायदा बोर्ड की ओर से इन्हें बिल देने के साथ ही समय पर बिल अदा करने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। फिलहाल बिल अदायगी न करने पर विभाग ने इनके सात अगस्त के बाद बिना किसी नोटिस देने के बिजली मीटर कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने की तैयारी कर ली है। हालांकि इससे पूर्व बोर्ड के अधिकारी बिजली बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को बिल राशि अदा करने की अपील कर रहे हैं।
-
विद्युत उपमंडल ऊना-दो के अंतर्गत पड़ते कई उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा नहीं करा रहे हैं। इन्हें सात अगस्त तक समय दिया गया है। उसके बाद बिना पूर्व नोटिस इनके बिजली मीटर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्वनी कुमार पराशर, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल ऊना-दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें