फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपमंडल बंगाणा की 18 पंचायतों में 79.03 प्रतिशत रहा मतदान

Wed, 27 May 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में उपमंडल बंगाणा की 18 पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया में उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में 79.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक 88.02 प्रतिशत मतदान ग्राम पंचायत बड़ूही में हुआ जबकि सबसे कम मतदान टांडा में 66.03 प्रतिशत रहा। चुनाव अधिकारी व एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। जिसमें बुजुर्गों सहित महिलाओं व युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें