फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में 74.4 एमएम बारिश रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में सोमवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान जिले में 74.4 एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार रात से जिले में मौसम ने करवट बदल ली। जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ जिले में बारिश होने से खेतों में जलभराव हुआ है। इससे किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। बारिश के चलते सुबह से समय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया 74.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें