फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुघन कलां में तेंदुए ने किया बकरियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के घुघन गांव में रविवार रात तेंदुए ने एक बकरी को मार गिराया और चार बकरियों को घायल कर दिया है। गांव में घूम रहे तेंदुए से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के डर से लोगों ने शाम के समय घर से निकलना बंद कर दिया है। कई लोग तो डर के मारे बच्चों को भी स्कूल नहीं भेज रहे हैं। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने रोशन लाल के घर में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुए ने घर के बरामदे में बंधी एक बकरी को मार दिया और चार को घायल कर दिया। रोशन लाल ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए ने उनकी एक दर्जन बकरियों को मार दिया है और कई घरों के पालतू कुत्तों और बकरियों को अपना आहार बना लिया। रोशन लाल का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार वन विभाग से कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने विभाग से उचित मुआवजे और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें